चचेरी बहन की विदाई के बाद घर पहुंचा युवक, पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
विदाई के बाद घर पहुंचा युवक, पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
6:56 AM, May 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:तिलहर गांव में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक युवक ने घर लौटकर अपनी पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार तिलहर निवासी सुरेंद्र बैगा की चचेरी बहन गेना की शुक्रवार रात शादी थी। विवाह समारोह में सुरेंद्र की पत्नी देवी समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे बरात की विदाई के बाद देवी यह कहकर घर चली गई कि वह बकरी खोलने जा रही है।कुछ देर बाद जब सुरेंद्र घर पहुंचा तो पत्नी का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सुरेंद्र और देवी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी तथा उनके तीन बच्चे हैंघटना की सूचना देवी के भाई गुड्डू निवासी शिवद्वार, घोरावल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि रामवृक्ष के अनुसार मृतका के चाचा ससुर छोटेलाल की पुत्री गेना की शादी थी, जिनका घर कुछ दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ें






