श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी
8:27 AM, Aug 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

27 जून को भी चोरों ने इसी मंदिर में दिया था चोरी की घटना को अंजामदुद्धी, सोनभद्र। अमवार स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दानपेटी से चढ़ावा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना करने पहुंचे।मंदिर पहुंचने पर पुजारी ने देखा कि मुख्य द्वार पर लगी सिटकनी और ताले को तोड़कर हटा दिया गया है। वहीं, मंदिर में रखी दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखा चढ़ावा व श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित भेंट गायब थी।घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता और भय का माहौल है। गौरतलब है कि इसी मंदिर में 27 जून को भी इसी प्रकार चोरी की घटना हुई थी। उस समय कार्यदायी संस्था द्वारा पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई थी।दोबारा चोरी की घटना सामने आने से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






