हाइवा व बल्कर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, घंटों केविन में फंसा बल्कर चालक, रेफर
सोनभद्र:हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी मार्ग पर हाइवा व बल्कर कि आमने-सामने हुई भिड़ंत में केविन में फंसा बल्कर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घंटों कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकारकर अस्पताल भेजा गया
7:00 PM, Oct 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil kumar agrahari

डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी मार्ग पर हाइवा व बल्कर कि आमने-सामने हुई भिड़ंत में केविन में फंसा बल्कर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घंटों कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकारकर अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि हाथीनाला की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे बल्कर की हथवानी जंगल मोड़ पर अचानक सामने से आई हाइवा में आमने-सामने भिड़ंत हो गई घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
बल्कर चालक केविन में घंटों फंसा रहा घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बल्कर चालक मध्यप्रदेश निवासी 47 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पुत्र सुनकाई को बाहर निकालने के बाद हाइवा चालक शादाब निवासी शाहबगंज समेत दोनों को एम्बुलेंस से घायलों दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बल्कर चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें






