होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुएं में नहाने गई 15 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप

कुएं में नहाने गई 15 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप

7:28 PM, Jul 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कुएं में नहाने गई 15 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रविवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चपकी गांव निवासी रामाशंकर गुप्ता की 15 वर्षीय पुत्री कुमारी आंचल रविवार दोपहर नहाने के लिए गांव के एक कुएं पर गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग 40 मीटर दूर स्थित कुएं के पास उसके कपड़े और शैम्पू मिले। इसके बाद कुएं में खोजबीन की गई, जहां किशोरी का शव उतराया हुआ मिला।

विज्ञापन

मृतका राजकीय इंटर कॉलेज, चपकी में कक्षा नौ की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions