चुर्क रेलवे स्टेशन के पास लावारिस व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
सोनभद्र :चौकी क्षेत्र के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी
7:53 PM, Oct 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क। चुर्क चौकी क्षेत्र के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






