होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार हादसे का शिकार, वृद्ध की मौत, दो गंभीर घायल

शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार हादसे का शिकार, वृद्ध की मौत, दो गंभीर घायल

8:25 PM, May 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार हादसे का शिकार, वृद्ध की मौत, दो गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव के धीपा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मड़पा गांव निवासी 65 वर्षीय शंकर पुत्र गर्जन सिंह, 26 वर्षीय राजधारी पुत्र रामवृक्ष तथा 26 वर्षीय बालचंद पुत्र राजनाथ गुरुवार शाम रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह तीनों एक ही बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे सुअरसोत गांव के धीपा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजधारी और बालचंद का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शंकर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions