होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, हालत गंभीर,रेफर

दुद्धी (सोनभद्र)।एनएच-39 पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

8:59 AM, Oct 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, हालत गंभीर,रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)।एनएच-39 पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी ही गाड़ी से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।हादसे में घायल हुए तीनों युवकों की पहचान कमलेश यादव (22)पुत्र शिवकुमार यादव निवासी ज़ोरुखाड़।श्याम बिहारी (20)पुत्र सियाराम निवासी ज़ोरुखाड़ और अशोक (23)पुत्र नान्हू अगरिया निवासी ग्राम डूबा थाना बभनी, जो अपने जीजा के रूप में ससुराल ज़ोरुखाड़ आए थे ।घटना में कमलेश यादव का एक पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें ,जबकि श्याम बिहारी को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई वहीं अशोक को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई ।प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी से अपने गांव ज़ोरुखाड़ जा रहे थे,की पोलवा गांव के पास मिक्सर ट्रक के चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गए ।सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ.सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions