होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चेतवां मोड़ पर गिट्टी लदे ट्रक का टायर फटा, कई लोग घायल

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर-बखरिहवां मार्ग पर जर्जर सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार को चेतवां मोड़ के पास गिट्टी लदे एक ट्रक का टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां बिखर गईं, जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा भी चकनाचूर हो गया।

7:07 PM, Oct 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चेतवां मोड़ पर गिट्टी लदे ट्रक का टायर फटा, कई लोग घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 ।।
इको वाहन का शीशा चकनाचूर, जर्जर सड़क पर बेकाबू हो रहे भारी वाहन; लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश ।।
बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर-बखरिहवां मार्ग पर जर्जर सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार को चेतवां मोड़ के पास गिट्टी लदे एक ट्रक का टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां बिखर गईं, जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा भी चकनाचूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, सोमवार को गिट्टी लदा एक ट्रक बीजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेतवां मोड़ के पास अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां छिटककर आसपास फैल गईं। इसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए, जबकि वहां से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा टूट गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। बाद में स्थानीय संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई।
गौरतलब है कि बीजपुर से बखरिहवां तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस मार्ग पर खस्ताहाल हाइवा और ट्रकों की लगातार आवाजाही दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ा रही है।कुछ दिन पहले ही पौती पाथर में राखड़ लदे एक हाइवा का टायर फटने से कई लोग घायल हो गए थे। अब चेतवां मोड़ पर हुई दूसरी घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क और भारी वाहनों के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। ऐसे में सड़क की मरम्मत के साथ ही भारी वाहनों की स्थिति और सुरक्षित संचालन पर भी ध्यान देना जरूरी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions