होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में पलटा बालू लदा ट्रैक्टर, 17 वर्षीय किशोर की मौत, तीन गंभीर

बाइक सवार को बचाने में पलटा बालू लदा ट्रैक्टर, 17 वर्षीय किशोर की मौत, तीन गंभीर

9:47 PM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

बाइक सवार को बचाने में पलटा बालू लदा ट्रैक्टर, 17 वर्षीय किशोर की मौत, तीन गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के रन्दह गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, सागसोती गांव स्थित पागन नदी से बालू लादकर एक ट्रैक्टर आसनडीह की ओर जा रहा था। रन्दह बाजार के समीप अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और उस पर सवार चार युवक उसके नीचे दब गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पूर्व प्रधान संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से पलटे ट्रैक्टर को हटाकर नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया।घटना में करचाटोला निवासी अवधेश यादव (17) पुत्र कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं हादसे में राजेश (18) पुत्र नन्दकेश्वर, अरविंद (19) पुत्र पारस तथा छोटूराम (17) पुत्र लखन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए तीनों घायलों को अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions