होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़के व्यापारी, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़के व्यापारी, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

3:23 PM, May 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भीषण गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़के व्यापारी, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर जिले में चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया। संगठन ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी कराया गया।जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन और व्यापारी दोनों त्रस्त हैं। बिजली बाधित होने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है, व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जनता और व्यापारियों के फोन तक उठाना उचित नहीं समझ रहे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।उन्होंने बताया कि मुख्यालय से सटे पेटराहीं, परासी, निपराज, रघुनाथपुर, लसड़ा, ककरी, बेठगांव, श्रीपालपुर, तरावां, बड़कागांव, गेंगुवार और बिच्छी समेत कई गांवों में अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वहीं घोरावल ब्लॉक के भी कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल तकनीकी टीम भेजकर फॉल्ट दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती होने से मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और घरेलू कार्यों पर गंभीर असर पड़ रहा है। रात के समय बिजली बाधित होने से सुरक्षा और पेयजल जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा विद्युत विभाग, प्रशासन और व्यापारी संगठनों की संयुक्त बैठक प्रत्येक माह कराने की मांग की। वहीं सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली और विनय जायसवाल ने खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या तत्काल दूर करने की मांग उठाई।दिनेश सिंह, अभिषेक साहू और प्रतीक केसरी ने नगर में जर्जर विद्युत पोल और नीचे लटक रहे तारों को बड़े हादसे का कारण बताते हुए तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व में दरोगा जी की गली में तारों में आग लगने से भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही खेतों में टूटे और लटकते तारों के कारण धान और गेहूं की फसलें भी जलकर नष्ट हो चुकी हैं।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, राजू जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, विनय जायसवाल, दिनेश सिंह, प्रतीक केसरी और अभिषेक साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions