होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महुली बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, किशोर गंभीर घायल

महुली बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, किशोर गंभीर घायल

9:51 PM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

महुली बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, किशोर गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली बस स्टैंड के समीप शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के अंदर मौजूद 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार महुली खेल मैदान की ओर से आ रही होंडाई कार संख्या UP64AX8466 अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे राजकुमार गुप्ता की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय दुकान के अंदर मौजूद शिवम कुमार गुप्ता (16 वर्ष) पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी पतरिहा कार के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियानधमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे। कार के नीचे दबे किशोर को निकालने के लिए लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर शिवम को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जानप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय कार में चार युवक सवार थे। टक्कर के दौरान वाहन का एयरबैग खुल गया, जिससे कार सवार गंभीर चोटों से बच गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि वाहन चला रहा युवक नाबालिग प्रतीत हो रहा था, जिससे क्षेत्र में चर्चा और चिंता बढ़ गई है।दो युवक पकड़े गए, चालक फरारहादसे के बाद चालक और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए, जबकि दो अन्य युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।जेसीबी से निकाली गई कार, जांच में जुटी पुलिससूचना मिलने पर विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुकान के भीतर फंसी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।पुलिस वाहन चालक की पहचान, दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवालमहुली बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय क्षेत्र में अधिक भीड़ होती तो यह दुर्घटना और भी भयावह रूप ले सकती थी।यह हादसा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और जिम्मेदार वाहन संचालन की आवश्यकता की एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions