सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत
सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत
6:50 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ैया कुरलीहवा गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना पाकर पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






