होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत, भाभी और साली गंभीर रूप से घायल

विंढमगंज से दुद्धी बाजार आ रही अनियंत्रित बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और साली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

sonebhadra

5:37 PM, Nov 2, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

दुद्धी एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत, भाभी और साली गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 39 दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप कनहर बैरियर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 39 दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विंढमगंज से दुद्धी बाजार आ रही अनियंत्रित बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र विजय भुइया अपनी रिश्ते में लगने वाली भाभी अंजलि देवी (28) पत्नी अशोक और अंजलि की छोटी बहन (साली) मंजिली (18) निवासी बभनी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी बाजार आ रहे थे। इसी दौरान घर के पास का ही रहने वाला पड़ोसी दीपक भी उनके साथ बाइक पर बैठ गया।एक बाइक पर चार लोग सवार होकर दुद्धी आ रहे थे कि जैसे ही उनकी बाइक दुद्धी से करीब तीन किलोमीटर पहले जाबर गांव के पास नए बैरियर के पास पहुंची, चालक धर्मेंद्र आगे चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक को देखकर धर्मेंद्र घबरा गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में बाइक चालक धर्मेंद्र, उसकी भाभी अंजलि और साली मंजिली गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पर पीछे बैठे पड़ोसी दीपक को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी भिजवाया।

सीएचसी दुद्धी में मौजूद चिकित्सक डॉ मनोहर सिंह ने जांच के बाद चालक धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अंजलि देवी, मंजिली और दीपक का इलाज अस्पताल में जारी है।परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र का करीब एक वर्ष पहले विवाह हुआ था ,मृतक दो भाइयों में बड़ा था ,जो बाहर जाकर मेहनत मजदूरी करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता और नियम,सावधानी बरती जाती, तो शायद यह बड़ी जनहानि टल सकती थी। कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच में जुट गई है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions