होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटी, चालक घायल

अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटी, चालक घायल

10:45 AM, Apr 17, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: अनिल कुमार अग्रहरि

अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटी, चालक घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला सोनभद्र स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र बाड़ी वैष्णो मंदिर के समीप एस एस होटल के सामने कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पीआरवी टीम ने एम्बुलेंस द्वारा चोपन अस्पताल भेजवा दिया।जानकारी मुताबिक शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के समीप एस एस एस होटल के सामने एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोयला लोड वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला की तरफ से आ रही थी कि डाला बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पास डायवर्सन मार्ग पर ट्रेलर को ले जाने के लिए स्टेरिंग घुमाया तो तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पुलिया से टकराते हुए एस एस एस होटल के सामने जाकर पलट कर गिर गई।घटना की जानकारी होते ही डायल 112 पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड वनवे होने की वजह से आए दिन दुर्घटना घट रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions