11 हजार वोल्ट के तारों में स्पार्किंग से पेड़ में लगी आग, बाल-बाल टला हादसा
करमा। थाना क्षेत्र के केकराही मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से सड़क किनारे खड़े पेड़ में आग लग गई। पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तारों में स्पार्किंग के बाद आग लगने की बात सामने आई है। घटना सोनू सिंह की दुकान के सामने हुई। गनीमत रही कि आग की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
7:46 PM, Sep 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करमा। थाना क्षेत्र के केकराही मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से सड़क किनारे खड़े पेड़ में आग लग गई। पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तारों में स्पार्किंग के बाद आग लगने की बात सामने आई है। घटना सोनू सिंह की दुकान के सामने हुई। गनीमत रही कि आग की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिन पहले भी इसी पेड़ से आग की लपटें निकलती दिखाई दी थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना पसही फीडर के संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन बिजली के तारों को पेड़ से अलग कराने की दिशा में समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार रात दोबारा स्पार्किंग के बाद पेड़ में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।बस-ऑटो के इंतजार में जुटते हैं यात्रीजिस पेड़ में आग लगी, उसके नीचे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बस और ऑटो का इंतजार करते हैं। आसपास कई दुकानें भी हैं, जिसके कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही और भीड़ बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जर्जर या पेड़ से सटे बिजली के तार टूटकर नीचे गिरते हैं तो गंभीर हादसा हो सकता है।ग्रामीणों सोनू, पिंटू, कृपाशंकर, मोनू और दिनेश के साथ दुकानदार सोनू सिंह, अनिल जायसवाल, पप्पू मोदनवाल और दिनू जायसवाल ने बिजली विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि तारों और पेड़ के बीच पर्याप्त दूरी नहीं होने की समस्या की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग मौके का निरीक्षण कर पेड़ से सटे 11 हजार वोल्ट के तारों को सुरक्षित तरीके से अलग कराए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।
यह भी पढ़ें






