BREAKING
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में निकली तिरंगा रैली

चुर्क सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

7:54 PM, Aug 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में निकली तिरंगा रैली
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



चुर्क सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।रैली का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के निदेशक प्रोफेसर के. एस. वर्मा की उपस्थिति में हुआ। शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों एवं आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराए और अभियान के बाद उसे सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखे।रैली में डॉ. विकास तिवारी, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत पांडे, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. हरिश्चंद्र उपाध्याय, डॉ. दीपक सिंगरोहा, डॉ. भावना अरोरा, डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. कल्पना सिंह, श्री रोहित शुक्ला, गिरधर दास सहित इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रमुख शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।तिरंगा रैली के माध्यम से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र परिवार ने ‘राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे का सम्मान’ का संदेश दिया। शिक्षकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है।रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। इंजीनियरिंग कॉलेज परिवार ने नागरिकों से अपील की कि वे अभियान में सहभागी बनें और तिरंगा फहराने के साथ-साथ उसे सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखना भी अपनी जिम्मेदारी समझें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions