कीचड़युक्त सड़क से परेशान लोगों ने नगरपालिका कार्यालय का किया घेराव, सड़क और नाली निर्माण की उठाई मांग
दर्शन, ईओ को सौंपा मांगपत्र सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में बदहाल और कीचड़युक्त सड़क की समस्या को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल
7:18 PM, Oct 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर-5 में बदहाल संपर्क मार्ग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने किया धरना-प्रदर्शन, ईओ को सौंपा मांगपत्रसोनभद्र। जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में बदहाल और कीचड़युक्त सड़क की समस्या को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मेहुड़ी से पिथा होते हुए सहिजन तक जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण के साथ नाली बनवाने की मांग उठाई गई।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से वार्ड के लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसी समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।धरना-प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को मांगपत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया तथा सड़क और नाली निर्माण का कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग की।इस मौके पर विवेक सिंह पटेल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। वार्ड नंबर-5 के लोग लंबे समय से कीचड़युक्त सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से उनकी परेशानियां लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि आम जनता की समस्याओं को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। जब तक आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।धरना-प्रदर्शन में सीबू, रवि, संगीता, गुड़िया, संतोष देवी, फूल कुमारी, फूल देवी, विमला देवी, चिंता, रीना देवी, राजेंद्र, पप्पू पासवान, मीरा देवी, कल्पना, दुर्गावती देवी, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






