होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कोलियाघाटी के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

कोलियाघाटी के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

8:00 PM, May 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कोलियाघाटी के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कोलियाघाटी के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटहा गांव निवासी प्रमोद कुमार पाल अपने ममेरे भाई विमलेश पाल निवासी पोड़ी लमसरई, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली के साथ बाइक से घोरावल की ओर जा रहे थे। जब वे गुरुवल गांव स्थित कोलियाघाटी चढ़ाई के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गए।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विमलेश पाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions