होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन नदी में डूबने से दो इंटर के छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम

सोन नदी में डूबने से दो इंटर के छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम

5:31 PM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोन नदी में डूबने से दो इंटर के छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह के दो किशोर छात्रों की रविवार को सोन नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी विमलेश पासवान (17) पुत्र अशोक पासवान, अवनीश कन्नौजिया पुत्र सिकंदर कन्नौजिया तथा उनका साथी धीरज निवासी रामगढ़ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र बताए गए हैं। ट्यूशन समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के उद्देश्य से सोन नदी पहुंच गए।
बताया गया कि नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए नदी में उतर गए, जबकि धीरज किनारे पर ही मौजूद था। नहाने के दौरान दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। खुद को बचाने के लिए दोनों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर धीरज घबरा गया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया।
ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
एक साथ दो किशोर छात्रों की मौत से बरवाडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions