स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, पीआरबी-112 की तत्परता से टली बड़ी घटना
स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, पीआरबी-112 की तत्परता से टली बड़ी घटना
1:52 PM, May 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु लगातार सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर संभावित बड़ी अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक गायब होने की सूचना मिलने पर पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए खोजबीन शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।बताया गया कि बच्चियों के गायब होने के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा पंजीकृत है। बरामदगी के बाद दोनों बच्चियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु सुरक्षित रूप से थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।पीआरबी-112 पुलिस टीम की संवेदनशील एवं तेज कार्रवाई से किसी संभावित बड़ी घटना की आशंका को समय रहते टाल दिया गया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यूपी-112 की कार्यशैली की सराहना की।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी-112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़ें






