होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रिहंद जलाशय में नहाने और रील बनाने गए दो किशोर लापता, तलाश जारी

रिहंद जलाशय में नहाने और रील बनाने गए दो किशोर लापता, तलाश जारी

7:02 AM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रिहंद जलाशय में नहाने और रील बनाने गए दो किशोर लापता, तलाश जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


शक्तिनगर (सोनभद्र)। रिहंद जलाशय के कोटा स्थित बोट प्वाइंट के पास मंगलवार दोपहर नहाने और रील बनाने गए दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटनास्थल पर दोनों के कपड़े और अन्य सामान मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि वे गहरे पानी में चले गए होंगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खोज अभियान शुरू करा दिया।जानकारी के अनुसार कोटा बस्ती निवासी अंकित दास (17) और पीयूष सिंह (17) मंगलवार को रिहंद जलाशय के बोट प्वाइंट क्षेत्र में गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जलाशय के किनारे दोनों किशोरों के कपड़े और अन्य सामान बरामद हुए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जलाशय में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।(Son prabhat)हालांकि देर शाम तक चले अभियान के बावजूद दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका। एक किशोर के कपड़े बोट प्वाइंट के अंतिम छोर पर मिले, जबकि दूसरे के कपड़े एक झोले में कुछ दूरी पर पाए गए। इसके अलावा एक किशोर का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से काफी दूर जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ है।प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी दे दी गई है। आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से खोज अभियान जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दोनों किशोर जलाशय के किनारे नहाने के साथ-साथ रील बना रहे थे। इसी दौरान कोई हादसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और खोज अभियान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions