तेलगुड़वा के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
तेलगुड़वा के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
8:44 AM, Jul 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे परासपानी की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेलगुड़वा से लगभग एक किलोमीटर पहले दुर्घटना का शिकार हो गए। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पड़े राखड़ से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के बभनमरी टोला निवासी कमला पुत्र रामप्रसाद तथा अर्जुन पुत्र गोकूल प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे में कमला के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सड़क पर औंधे मुंह गिरा पड़ा था और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को लहूलुहान अवस्था में देखा और तत्काल डायल 112 पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा गया।
यह भी पढ़ें






