व्यापारियों की समस्या के उद्योग बंधु ने की बैठक, समाधान के लिए सी डी ओ ने निर्देश
व्यापारियों की समस्या के उद्योग बंधु ने की बैठक, समाधान के लिए सी डी ओ ने निर्देश
7:16 PM, Apr 21, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: News desk

सोनभद्र :21 अप्रैल उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न व्यापारी समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई समस्याओं की निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा ट्रिब्यूनल की व्यवस्था तो कर दी गई है परंतु वेबसाइट एवं टेक्निकल खामियां होने के कारण व्यापारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है अब व्यापारियों के समक्ष यह समस्या आ रही है कि ना ही वह कोर्ट ही जा सकता है ना ही उपरोक्त खामियों की वजह से ट्रिब्यूनल में अपील ही दाखिल कर पा रहा है। श्री शर्मा ने इस समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह एक अहम समस्या है इसका शीघ्र निराकरण व्यापारी हित में अति आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि नगर में ना ही कोई पार्किंग की व्यवस्था है ना ही ट्रांसपोर्ट नगर है व्यापारियों के लिए माल लोडिंग और अनलोडिंग कराना सर दर्द बना हुआ है पटरी पर खड़ी गाड़ियों का भी कई बार भारी भरकम चालान कर दिया जाता है जिससे व्यापारियों में को एक और जहां असुविधा होती है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों में आक्रोश भी रहता है। श्री शर्मा ने सीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि फ्लाईओवर के नीचे से खड़ी रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन चिंता जनक है उपरोक्त के संदर्भ में पिछले एक वर्ष से उद्योग बंधु की बैठक में कई बार इस मुद्दे को उठाया जा चुका है परंतु इस छोटी सी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ जबकि यह भी अवगत कराया गया है कि रोडवेज की बस फ्लाईओवर के नीचे संचालित होने के कारण कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है जिसमें क्रिटिकल कंडीशन के मरीज रहते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि नगर में आए दिन जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता है ई- रिक्शा का अव्यवस्थित तरीके से संचालन जाम की बड़ी वजह है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को जोन अथवा सेक्टर वार बांटे जाएं प्रत्येक जोन की अलग-अलग कलर कोडिंग होनी चाहिए जिससे ई-रिक्शा तयं जोन के अंदर, तय रूट पर ही चलेंगे इससे बहुत कुछ जाम की समस्या का समाधान हो सकता है जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर घर जल से नल योजना दम तोड़ रही है मुख्यालय से सटे गांव पुसौली बढौली आदि विभिन्न गांव में आज तक पानी नहीं पहुंच सका। जबकि यह योजना 2019 में ही पूरी होनी थी।बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदनवाल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों समेत व्यापार संगठन के लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






