होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अमवार कनहर बांध में अनियंत्रित बोलेरो बांध में गिरी, चालक घायल

दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना अमवार स्थित बांध पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा टल गया। निर्माण कंपनी की एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बांध में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया

10:53 AM, Aug 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

अमवार कनहर बांध में अनियंत्रित बोलेरो बांध में गिरी, चालक घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना अमवार स्थित बांध पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा टल गया। निर्माण कंपनी की एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बांध में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को बांध पर छोड़ने के बाद चालक वाहन को आगे पीछे (रिवर्स) कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर फिसलने लगी। चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बांध में जा पलटा।

दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बांध परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मी क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे।बता दें कि कनहर बांध पर वाहनों के पलटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 17 जून 2025 को भी कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक की बोलेरो अनियंत्रित होकर कई मीटर नीचे गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

उस दौरान भी गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।लगातार हो रहे हादसों के बाद बांध पर वाहनों की आवाजाही, चालकों की लापरवाही और सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मियों ने बांध पर सुरक्षा मानकों को कड़ा करने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions