होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के शिक्षकों को ₹7.5 लाख तक के निःशुल्क उपचार हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के शिक्षकों को ₹7.5 लाख तक के निःशुल्क उपचार हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित

7:58 PM, Jul 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के शिक्षकों को ₹7.5 लाख तक के निःशुल्क उपचार हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में हुआ सजीव प्रसारणउत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 1.28 लाख से अधिक उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके परिवारों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ₹7.5 लाख तक के निःशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जनपद के नोडल महाविद्यालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा कवच है, जिससे वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण के अपने दायित्वों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान भी किया।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं उनके पात्र आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹7.5 लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से प्राप्त होंगी तथा वे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभा सकेंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रारंभ की गई यह योजना अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी है। इससे शिक्षकों एवं उनके पात्र आश्रितों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा आकस्मिक चिकित्सा व्यय का आर्थिक बोझ भी कम होगा।कार्यक्रम का गरिमामय संचालन जिला समन्वयक (महिला कल्याण) श्रीमती साधना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह कुशवाहा, डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा, डॉ. अजली विक्रम सिंह तथा जनपद के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions