होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

“ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र में 6.25 क्विंटल गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक छह पहिया टाटा कंटेनर से 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

7:12 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

“ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र में 6.25 क्विंटल गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


कंटेनर में बना रखा था गुप्त केबिन, ओडिशा से मिर्जापुर पहुंचाई जानी थी खेप; पुलिस ने 3.30 करोड़ रुपये की बरामदगी का किया दावा

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक छह पहिया टाटा कंटेनर से 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये है। वाहन, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 23/24 सितंबर की रात रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के आगे पुलिया के पास की गई।

संदिग्ध कंटेनर की सूचना मिलने के बाद शाहगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग शुरू की। पुलिस टीम को देखकर चालक ने पुलिया से पहले कंटेनर रोक दिया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति वाहन से उतरकर भागने लगे। टीम ने पीछा कर करीब रात 3:05 बजे दोनों को नहर के भीटे के पास पकड़ लिया।कंटेनर में वेल्डिंग कर बनाया था गुप्त केबिनतलाशी के दौरान कंटेनर बाहर से पीछे की ओर खाली दिखाई दे रहा था। पुलिस को संदेह होने पर वाहन की बारीकी से जांच की गई तो आगे की ओर लोहे की चादरों से वेल्डिंग कर एक विशेष गुप्त केबिन बनाया गया था। केबिन खुलवाकर तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा मिला।

विज्ञापन

वजन कराने पर कुल 6 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त छह पहिया टाटा कंटेनर, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।ओडिशा से मिर्जापुर पहुंचाई जानी थी खेपपूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं और कटक निवासी एक व्यक्ति के लिए गांजा परिवहन का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, इसी व्यक्ति ने कंटेनर में विशेष केबिन तैयार करवाकर गांजा लोड कराया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजे की खेप मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाई जानी थी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप कुमार देहुरी (36), निवासी ढेंकनाल, ओडिशा और संतोष कुमार साहू (42), निवासी ढेंकनाल, ओडिशा के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जपुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शाहगंज थाने में मु0अ0सं0 101/2026 के तहत धारा 8/20/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 और धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, थानाध्यक्ष शाहगंज मानवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय समेत शाहगंज पुलिस और एसओजी के अन्य जवान शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions