वायरल विडियो- जमीन बटवारे को लेकर सगे छोटे भाई ने अपनी पत्नी एंव बेटे के साथ मिलकर बडे भाई को लाठी राड से पिटकर किया जख्मी।
वायरल विडियो- जमीन बटवारे को लेकर सगे छोटे भाई ने अपनी पत्नी एंव बेटे के साथ मिलकर बडे भाई को लाठी राड से पिटकर किया जख्मी। गुरमा चौकी क्षेत्र का मामला
6:06 PM, Apr 15, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

आपसी जमीनी विवाद में दोनों भाई आपस मे मारपीट करते: स्रोत सोशल मीडिया
गुरमा,सोनभद्र। लम्बे समय से जमीन बटवारे के विवाद मे छोटे भाई अपनी पत्नी एंव पुत्र के साथ मिलकर बडे भाई को लोहे की राड एंव लाठी लात घुसा से पिटाई कर लहूलुहान कर देने का विडिओ वायरल हुआ है वायरल विडियो पीडित के नाबालिग पुत्री ने बनाया है बताया जाता है चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार मे रहने वाला श्रीकांत शर्मा पुत्र स्व-देवी प्रसाद शर्मा अपनी एक पुत्री के साथ रहकर जीवन बसर करता है। कई बर्षो से जमीन- मकान बटवारे को लेकर दोनो भाईयो मे कई बार वाद विवाद झणप होता रहा है। सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे दिन अचानक विवाद इतना गहरा गया की छोटे भाई रमाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी उसका लडका अमन एक साथ एक राय होकर लोहे की राड एंव लकड़ी के फर्राटे से हमला बोल कर पिटाई कर दिए जिससे श्रीकांत शर्मा खुन से लहुलुहान होकर जख्मी हो गया उसकी बेटी ने एम्बुलेंस मंगाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी मे भर्ती कराया जहा उसका उपचार हुआ। वही चोपन पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर रामाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी उसके पुत्र अमन के विरूद्ध बीएनएस की धारा-115(2),352,351(3) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई मे जुटी है।
यह भी पढ़ें






