राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए मन्दिर शिलान्यास का प्रसाद विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने बांटे।
डाला- सोनभद्र
sonbhadra
9:29 PM, Aug 7, 2020
Share:
Edited by: Ashish Gupta

डाला- सोनभद्र
संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी- सोनप्रभात
डाला। विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख काशी प्रांत नरसिंह त्रिपाठी व सोनभद्र जिले के धर्म प्रचार प्रमुख बृजेश मोदनवाल के 5 अगस्त 2020 को अयोध्या मे हुए प्रभु श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास का प्रसाद लेकर लौटने के उपरांत डाला नगर के स्थानीय चौकी के हनुमान मंदिर पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम के दौरान धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं डाला नगर अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, नगर संयोजक रमेश जैन, उपाध्यक्ष अंशु पटेल, प्रशांत पाल, विकास जैन, गोविंद भारद्वाज, रजत, रोहित पाठक के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें

विज्ञापन
नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि सोनभद्र जिले मे 650 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समस्त हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है कि प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण होना प्रारंभ हो गया है। सब का हित हो इस कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।







