रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव का मतदान कल (09 अप्रैल) को, अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी ने किया दावेदारी।
रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, इस चुनाव में 2000 से अधिक मतदाता भाग लेंगे। इससे पहले लगभग 2200 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी। 30 सदस्यीय निगरानी समिति ने तीन दिनों तक इसका सत्यापन किया है
renukoot
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: U. Gupta

Demo Image : Sonprabhat
सोनभद्र, रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 9 अप्रैल दिन गुरुवार को स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में व्यापार मंडल का मतदान कराया जाएगा। प्रशासन और चुनाव समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यापारियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है।
मुख्य निर्वाचन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बृज किशोर गुप्ता,राम जायसवाल, सैयद अली,अनूप केसरी सत्येंद्र कुमार यादव और अलाउद्दीन शामिल हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार में जुटे हैं और व्यापारियों से अपना अपना जन समर्थन मांग रहे हैं।

Photo : Sonprabhat News
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, इस चुनाव में 2000 से अधिक मतदाता भाग लेंगे। इससे पहले लगभग 2200 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी। 30 सदस्यीय निगरानी समिति ने तीन दिनों तक इसका सत्यापन किया है।
रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में शिवकुमार सिंह, बिंदु गिरी, अमरेंद्र सिंह, रियासत अली, उमानाथ, रामचंद्र, विजय प्रताप सिंह, यतीश पटेल, राज वर्मा, नागेंद्र जायसवाल और आनंद अग्रहरि आदि को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य चुनाव की पूरी प्रक्रिया नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।नगर के व्यापारियों में इस चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है। व्यापारियों का मानना है कि नए नेतृत्व के चयन से व्यापारिक हितों को मजबूती मिलेगी और बाजार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।






