होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बभनी पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त, सिरसोती तिराहे से गिरफ्तारी

बभनी पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त, सिरसोती तिराहे से गिरफ्तारी

8:59 PM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बभनी पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त, सिरसोती तिराहे से गिरफ्तारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को न्यायालय भेजा गयासोनभद्र। जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस टीम ने सक्रिय सुरागरसी एवं पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-89/2026 में धारा 107/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित फरार चल रहे अभियुक्त शिवकुमार पुत्र रामनन्दन भास्कर, निवासी ग्राम नधिरा झिल्ली महुआ, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र को सिरसोती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार तथा कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत लगातार सफलता मिल रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions