होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नाबालिग छात्राओं से लैंगिक अपराध के मामले में वांछित शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार

नाबालिग छात्राओं से लैंगिक अपराध के मामले में वांछित शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार

6:25 AM, Jul 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नाबालिग छात्राओं से लैंगिक अपराध के मामले में वांछित शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति के तहत थाना कोन पुलिस ने नाबालिग छात्राओं से कथित लैंगिक अपराध के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान थाना कोन पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा में कार्यरत एक शिक्षक पर विद्यालय बंद होने के बाद कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने के प्रयास का आरोप है। मामले में प्रारंभ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 62 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(M)/6 एवं 18 जोड़ी गईं, जबकि पूर्व में लगी धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम को हटाया गया।पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस टीम ने तिलगुड़वा मोड़, कस्बा कोन से अभियुक्त टीपू सुल्तान (34 वर्ष), निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी शिव कुमार यादव तथा मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions