गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार, हाथीनाला पुलिस को मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
7:38 PM, Aug 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना हाथीनाला पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-33/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित/वारंटी अभियुक्त बब्लू उर्फ बबलू खान पुत्र पप्पू खान, निवासी ग्राम सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को उसके गांव से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह वांछित/वारंटी चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 विनोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष, थाना हाथीनाला।हे0का0 नन्दलाल यादव, थाना हाथीनाला।हे0का0 बृजेश यादव, थाना हाथीनाला।
यह भी पढ़ें






