होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बेलवनिया में कच्ची बंधी टूटने से जलजमाव, 11 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

घोरावल। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवनिया में मंगलवार को पहाड़ी ढलान की ओर से अतिरिक्त पानी आने के कारण करीब 200 से 250 बीघे क्षेत्रफल में फैले जलस्रोत की मिट्टी की कच्ची बंधी टूट गई। बंधी टूटने से पानी गांव की ओर बहने लगा और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी का बहाव मुख्य बस्ती से न होकर गांव के किनारे से होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

8:03 PM, Sep 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बेलवनिया में कच्ची बंधी टूटने से जलजमाव, 11 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज, पंचायत भवन में ठहराए गए प्रभावित परिवारघोरावल। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवनिया में मंगलवार को पहाड़ी ढलान की ओर से अतिरिक्त पानी आने के कारण करीब 200 से 250 बीघे क्षेत्रफल में फैले जलस्रोत की मिट्टी की कच्ची बंधी टूट गई। बंधी टूटने से पानी गांव की ओर बहने लगा और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी का बहाव मुख्य बस्ती से न होकर गांव के किनारे से होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया।पानी बढ़ने से 11 परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी पंचायत भवन में अस्थायी रूप से ठहराया है।प्रभावित परिवारों के लिए पंचायत भवन में भोजन, आवश्यक राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। राहत किट का वितरण भी कराया जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए मेडिकल टीम को भी मौके पर लगाया गया है।प्रभावित परिवारों में बबूंदर पुत्र नन्हकू, बाबूलाल पुत्र नन्हकू, बंधु पुत्र वीरे, हुकुम अली पुत्र अली कासी, अबू हुसैन पुत्र हमीद, तौलन पुत्र सादिक, आजाद पुत्र शमीउल्लाह, छोटेलाल पुत्र मक्खन राम, भरत लाल पुत्र पतिराम, नखडू पुत्र राम जियावन एवं अमृत लाल पुत्र रामविलास के परिवार शामिल हैं।मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम तैनात है। गांव में जमा पानी की निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न हो। साथ ही जल निकासी का कार्य तेजी से पूरा कराने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को सक्रिय रखा गया है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की सतत निगरानी कर रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions