लगातार बारिश से इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव, पंप से पानी निकालने में जुटा पालिका प्रशासन
रॉबर्ट्सगंज। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नगर क्षेत्र के इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से वाटर सप्लाई पंप लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई जा रही है। हालांकि बारिश लगातार जारी रहने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है
8:01 PM, Sep 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बारिश थमते ही जल निकासी कार्य में लाई जाएगी तेजी, स्थायी समाधान के लिए डीएमएफ से बनेगा नालारॉबर्ट्सगंज। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नगर क्षेत्र के इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से वाटर सप्लाई पंप लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई जा रही है। हालांकि बारिश लगातार जारी रहने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है।जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला और तहसीलदार सदर अमित सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जल निकासी के कार्य में बाधा आ रही है। बारिश रुकते ही पानी की निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।स्थायी समाधान के लिए बनेगा नालाजिलाधिकारी ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। नाला बनने से क्षेत्र में भविष्य में होने वाले जलभराव की समस्या को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फिलहाल पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग कर प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाई जाए।
यह भी पढ़ें






