होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज बारिश से सिरपालपुर गांव में जलभराव, ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के सिरपालपुर गांव में तेज बारिश के चलते हालात बद से बदतर हो गए हैं। गांव के कई रास्ते पानी से लबालब भर गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

4:07 PM, Sep 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

तेज बारिश से सिरपालपुर गांव में जलभराव, ग्रामीणों में आक्रोश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के सिरपालपुर गांव में तेज बारिश के चलते हालात बद से बदतर हो गए हैं। गांव के कई रास्ते पानी से लबालब भर गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है।गांव के रितेश, शंकर, जितेन्द्र, दिनेश, मनीष, राहुल, नंदा गुप्ता, सरजू, मंजू और अनिल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या के बावजूद ग्राम प्रधान मौके पर नजर नहीं आ रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी ग्रामवासी चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions