मौसम अलर्ट:29 मई को सोनभद्र समेत कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम:29 मई को सोनभद्र समेत कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट
11:53 AM, May 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 मई को मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की है। साथ ही पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों के पास खड़े न होने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने और आंधी के समय खुले मैदान, तालाब, नदी और अन्य जलस्रोतों से दूर रहने को कहा गया है।
किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और खलिहान में रखे अनाज व कृषि उत्पादों को सुरक्षित ढककर रखने की सलाह दी गई है।इसके अलावा मोबाइल फोन, बिजली उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को सुरक्षित रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में लोग आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 अथवा 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें






