होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कुएं में मिला चार वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कुएं में मिला चार वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका

7:50 PM, May 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कुएं में मिला चार वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीर बुढ़वा गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब चार वर्षीय मासूम का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक बच्चे की पहचान जीनू भारती पुत्र सुनील कुमार भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासूम जीनू करीब एक सप्ताह पहले अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ था। घर में शादी का मंडप कार्यक्रम चल रहा था और काफी भीड़भाड़ थी। इसी दौरान बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पक्के कुएं में मासूम जीनू का शव तैरता हुआ बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।मामले में मृतक के नाना रामबृक्ष ने बच्चे की सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions