पति के सामने पत्नी को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत
ट्रक ने बाइक सवार को मारा धक्का, बाइक सवार महिला की मौत, पती व बेटा घायल, पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल
8:18 PM, Apr 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र के भटौलिया ग्राम पंचायत की एक बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है सूचना मिलते हैं परिजन मौके पर पहुंच गए और
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली राबर्ट्सगंज क्षेत्र के हिन्दुआरी चौकी अंतर्गत देवरा राजा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को राबर्ट्सगंज से कठपुरवा की तरफ बाइक से अपने पति एवं पुत्र के साथ भटौलिया ग्राम पंचायत निवासी नीतू यादव(28)पत्नी रोहित आ रही थी कि प्रत्यक्षदर्शनों के अनुसार तेज आधी के कारण मृतक की आंख में धूल भर गई इसके कारण बाइक से नीचे गिर गई और बाइक आगे बढ़ गई है जिस पर सवार उसके पति और बच्चे साफ-साफ आगे चले गए और बच गए और नीतू यादव ट्रक की चपेट में आ गई इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना सुनते ही परिवारजन मौके पर पहुंच कर विलक उठे और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम की कार्यवाही हेतु मर्चरी जिला अस्पताल भेज दिए
यह भी पढ़ें






