BREAKING
विज्ञापन

विण्ढमगंज पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ अभियान, चार गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है

8:12 PM, Aug 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विण्ढमगंज पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ अभियान, चार गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में 13 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने विभिन्न अभियोगों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए यह कार्रवाई की।

उपनिरीक्षक रामधनी सिंह ने पुलिस बल के साथ सहनवाज अहमद पुत्र नईम अहमद (33 वर्ष) तथा सरताज अहमद पुत्र नईम अहमद (36 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सलैयाडीह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, को गिरफ्तार किया।वहीं, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ सईद हुसैन पुत्र रहमत अली (70 वर्ष) तथा अख्तर अली पुत्र सईद हुसैन (40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम महुली, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी NBW की तामील कराते हुए उन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार वारंटियों का विवरणसहनवाज अहमद पुत्र नईम अहमद, निवासी ग्राम सलैयाडीह।सरताज अहमद पुत्र नईम अहमद, निवासी ग्राम सलैयाडीह।सईद हुसैन पुत्र रहमत अली, निवासी ग्राम महुली।अख्तर अली पुत्र सईद हुसैन, निवासी ग्राम महुली।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउपनिरीक्षक रामधनी सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल महफूज अली तथा कांस्टेबल अखण्ड प्रताप यादव शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions