होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बीना महिला चिकित्सक के पीएचसी विण्ढमगंज में चल रहा उपचार महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग

बीना महिला चिकित्सक के पीएचसी विण्ढमगंज में चल रहा उपचार महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग

7:57 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बीना महिला चिकित्सक के पीएचसी विण्ढमगंज में चल रहा उपचार महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 सोनभद्र :विंढमगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के अभाव से क्षेत्र की महिलाओं को इलाज कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी आबादी वाले इस क्षेत्र में वर्तमान में केवल एक चिकित्सक के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण परेशानी और बढ़ गई है।ग्राम प्रधान धरती डोलवा सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि विंढमगंज जैसे बड़े क्षेत्र में महिला चिकित्सक की तैनाती अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं स्त्री एवं गुप्त रोगों से पीड़ित होने के बावजूद संकोचवश पुरुष चिकित्सक को अपनी समस्या खुलकर नहीं बता पाती हैं, जिससे उन्हें समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता।उन्होंने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में शीघ्र महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।इस दौरान अभिषेक प्रताप, ओम प्रकाश रावत, मनीष मद्धेशिया, अजय गुप्ता,राकेश पासवान, ऐनुल सिद्धकी,जिद्दन लाल, राजा राम, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग का समर्थन किया। उनका कहना था कि महिला डॉक्टर की नियुक्ति से क्षेत्र की हजारों महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से संक्रामक बीमारियों से मिलेगा निजात ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions