होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार।आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

कच्ची शराब को लेकर सोनभद्र पुलिस सख्त, नशे में छिन रही कई जिंदगियां।

babhani

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Naresh Gupta

10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार।आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

गिरफ्तार महिला थाना बभनी : फोटो - सोन प्रभात

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। बभनी में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध शराब का परिवहन कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम दरनखाड़ के पास घेराबंदी की।

गिरफ्तार महिला : फोटो - सोन प्रभात

गिरफ्तार महिला : फोटो - सोन प्रभात

तलाशी के दौरान एक महिला को प्लास्टिक की जरिकेन में10लीटर अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।गिरफ्तार की गई अभियुक्ता की पहचान सुनीता पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दरनखाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वही मामले मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की बरामदगी के आधार पर थाना बभनी में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 66/2026, धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions