बोरा समेटते समय महिला को सांप ने डसा, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी
बोरा समेटते समय महिला को सांप ने डसा, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी
7:20 AM, May 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल घिवही गांव की घटना, हालत स्थिरसोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल घिवही गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को विषैले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार केवाल घिवही निवासी फुलबसिया देवी (57 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय सुद्धू, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में बोरा समेट रही थीं। इसी दौरान बोरे के नीचे छिपा एक विषैला सांप अचानक बाहर निकला और उनके दाहिने हाथ की एक अंगुली में काट लिया। सांप के काटते ही महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य एवं स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार एंटी-वेनम इंजेक्शन सहित अन्य जरूरी उपचार दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की लगातार निगरानी की जा रही हैग्रामीणों ने बरसात के मौसम में घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सांपों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






