संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया विषाक्त मौत, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया विषाक्त मौत, जांच में जुटी पुलिस
7:16 AM, Apr 19, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

सोनभद्र :राबर्ट्सगंज के वार्ड एक पूरब मोहाल निवासी 26वर्षीय मनीषा की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनीषा ने शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां से उन्हें अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम करीब छह बजे ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्वजन में चींख पुकार मच गई। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तहरीर दी
यह भी पढ़ें






