पिकअप के धक्के से महिला की मौत, पिकअप व चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज
पिकअप के धक्के से महिला की मौत, चालक व पिकअप के खिलाफ मुक़दमा दर्ज घोरावल थाना क्षेत्र का मामला
7:20 PM, Apr 21, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: News desk

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वीर कला में पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वीर कला गांव निवासी राजबली पटेल की पत्नी बिंदु देवी की सोमवार की रात पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया गया कि बिंदु देवी घर से बाहर सड़क के किनारे थी। उसी समय एक तेज रफ्तार से जा रही पिकअप से धक्का लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई। घटना घटित होते ही तेज आवाज होने पर कुछ लोग घर से बाहर निकले। तब तक बिंदु गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजन भी दौड़कर पहुंचे। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि में सूचना मिली कि पिकअप के धक्के से महिला की मौत हो गई है। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात पिकअप व चालक के विरुद्ध एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें






