होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विषैले जंतु से दुद्धी में महिला और घोरावल में किशोर की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड

सोनभद्र में काल बन रहे विषैले जंतु से दुद्धी में महिला और घोरावल में किशोर की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड

8:02 PM, Jul 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विषैले जंतु से दुद्धी में महिला और घोरावल में किशोर की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र जनपद में रविवार को विषैले जंतुओं के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में एक 40 वर्षीय महिला और एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इन घटनाओं से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

दुद्धी में विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

दुद्धी विकासखंड के ग्राम बीडर निवासी अनीता देवी (40 वर्ष) पत्नी नागेन्द्र कुमार पटेल को रविवार की सुबह घर पर किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना पर दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

घोरावल में सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की गई जान

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़ीलाडीह गांव में रविवार को जहरीले सर्प के डसने से आर्यन (13 वर्ष) पुत्र रामधनी की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आर्यन घर के पास खेल रहा था, तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया, जिससे वह अचेत हो गया।परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(सोन)

विज्ञापन

बरसात में बढ़ा खतरा, सतर्क रहने की जरूरत बरसात के मौसम में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प एवं अन्य विषैले जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश या विषैले जंतु के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि समय रहते उपचार मिल सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions