होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खेत में विषैले सांप के काटने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

खेत में विषैले सांप के काटने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

7:52 AM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

खेत में विषैले सांप के काटने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


शौच के लिए घर से निकली थी महिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजादुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मूरता गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूरता गांव निवासी दिलबसिया (58) पत्नी विश्वनाथ शनिवार रात करीब एक बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। वापस लौटने पर उन्होंने परिजनों को बताया कि खेत में किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया है। परिजन तत्काल कोई प्रभावी उपचार नहीं करा सके, जिससे कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।रविवार सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी की मोर्चरी में भेज दिया।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।परिजनों ने बताया कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चे विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions