विषैले जन्तु के काटने से महिला को ईलाज के लिए जा रहा रास्ते में मौत
डाला: चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी में स्थित घर में सो रही एक महिला को विषैले जन्तु के काटने से ईलाज के लिए जाते समय महिला ने दम तोड़ा, चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया
5:38 PM, Sep 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी में स्थित घर में सो रही एक महिला को विषैले जन्तु के काटने से ईलाज के लिए जाते समय महिला ने दम तोड़ा, चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया बुधवार को मिली जानकारी मुताबिक चोपन 6थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी में स्थित घर में मृतक अनिता देवी उम्र लगभग 31 वर्ष पत्नी अशोक गोंड अपने कच्चे के घर में अपने परिवार के साथ खाना पिना खाकर चारपाई पर सो रही थी उसी दौरान मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग बारह बजे विषैले जन्तु (सर्प) ने सिने पर काट लिया जब महिला को दर्द होने लगा तो चिल्लाने हुए सोर गुल मचाने लगी तो घर के सभी लोग जाग गए और आनन फानन किसी साधन चोपन अस्पताल ले जाया गया जहां जाते समय ही रास्ते में ही महिला ने दम तोड दिया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया जिसके उपरांत बुधवार की सुबह में मृत्तिका के स्वजनों ने इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी गई है जहां सूचना पाकर मौके पर चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रीम कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया दिया गया
यह भी पढ़ें






