सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
5:15 PM, May 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनौरिया निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ ओबरा क्षेत्र में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे मौजूद थी तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने वाहन चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
यह भी पढ़ें






