हेरोइन पीने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर
हेरोइन पीने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर
7:53 PM, May 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरवां गांव में हेरोइन पीने से रोकने पर एक युवक ने महिला पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।गांव निवासी रामसूरत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव का अजय उनके घर पहुंचा और हेरोइन पीने लगा। रामसूरत की मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क उठा। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की और ईंट-पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल महिला को पहले तियरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
यह भी पढ़ें






