होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी में विषैले सांप के डसने से युवक गंभीर, सीएचसी में इलाज जारी

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में मंगलवार शाम घर के अंदर टॉर्च निकालने गए एक युवक को अलमारी के नीचे छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

9:00 AM, Oct 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में विषैले सांप के डसने से युवक गंभीर, सीएचसी में इलाज जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में मंगलवार शाम घर के अंदर टॉर्च निकालने गए एक युवक को अलमारी के नीचे छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरिया महुली निवासी रंजीत कुमार (20) पुत्र कल्लू, शाम करीब 6 बजे घर की बत्ती गुल होने पर टॉर्च लेने के लिए अलमारी की तरफ गए थे। जैसे ही उन्होंने हाथ बढ़ाया,नीचे छिपे जहरीले सांप ने उन्हें पैर में डस लिया।परिजनों की सूचना पर तुरंत 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी विजय मौर्य और चालक अजीत ने मरीज को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी चिकित्सक डॉ.सुनील कुमार के देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया । चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित का इलाज जारी है।चिकित्सक के मुताबिक फिलहाल रंजीत की स्थिति स्थिर है, और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions